जयप्रकाश पर CM खट्टर का तंज, बोले- उम्मीदवार के रूप में हुड्डा ने इंपोर्ट किया फ्यूज बल्ब

Edited By Gourav Chouhan, Updated: 01 Nov, 2022 04:22 PM

hooda imported fused bulb in adampur as candidate cm khattar

सीएम मनोहर लाल ने कहा कि कांग्रेस को आदमपुर के लिए कोई उम्मीदवार नहीं मिल रहा था। इसके बाद हुड्डा पिता-पुत्र ने फ्यूज बल्ब के रूप में जयप्रकाश को हलके में इंपोर्ट किया है।

आदमपुर: मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गठबंधन प्रत्याशी भव्य बिश्नोई के लिए प्रचार करते हुए आदमपुर में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने मंच से कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। सीएम मनोहर लाल ने कहा कि कांग्रेस को आदमपुर के लिए कोई उम्मीदवार नहीं मिल रहा था। इसके बाद हुड्डा पिता-पुत्र ने फ्यूज बल्ब के रूप में जयप्रकाश को हलके में इंपोर्ट किया है। उन्होंने कहा कि जयप्रकाश का भी वही हाल होगा, जो जींद उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार का हुआ था। मनोहर लाल ने कहा कि जींद में भी कांग्रेस द्वारा प्रत्याशी के रूप में एक फ्यूज बल्ब को चुनाव के मैदान में उतारा गया था। उसे हराकर बीजेपी ने कैथल भेज दिया था। आदमपुर में जयप्रकाश के साथ भी ऐसा ही होगा।

 

जयप्रकाश ने आदमपुर के लोगों को दी थी गालियां: सीएम खट्टर  

 

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि आज आदमपुर की जनता के बीच वोट मांगने के लिए पहुंच रहे जयप्रकाश ने इस इलाके के लोगों को गालियां दी थी। यही नहीं 2014 में कांग्रेस से टिकट न मिलने पर तो जयप्रकाश ने हुड्डा को भी नहीं बख्शा था। सीएम ने कहा कि जयप्रकाश ने हुड्डा को भी खूब गालियां दी थी। उन्होंने कहा कि हलके की जनता को अपने विधायक का चयन सोच समझ कर करना है। उन्होंने इस दौरान कांग्रेस को डूबता हुआ जहाज बताते हुए कहा कि जनता कांग्रेस के जहाज को पूरी तरह डूबाने में अपना सहयोग दे।

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!